चरित्र पर शक के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने में किया सरेंडर

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 12:28:23 PM
husband killed his wife and surrendered to jodhpur police

जोधपुर। राजस्थानि के जोधपुर में महामंदिर के निकटवर्ती भदवासिया फांटा स्थित कब्रिस्तान के पास रहने वाली एक महिला की उसके पति ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति थाने पहुंच गया और पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि मदेरणा कोलोनी निवासी रूस्तम पुत्र मोहम्मद युसूफ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन 35 वर्षीय नजमा बानो की शादी करीबन 20 साल पहले भदवासिया फांटा स्थित कब्रिस्तान के पास रहने वाले मोहम्मद साबिर पुत्र मजीद भाटी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन के दो पुत्र सोहेल व छोटू व एक पुत्री मुस्कान हुई। मगर उसका पति आए दिन झगड़ा करता था। वह उसकी बहन पर चारित्रिक संदेह जताता था। 

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद साबिर अपनी पत्नी नजमा के चरित्र पर संदेह कर रहा था, जिसके चलते बुधवार के दिन दोनों में झगड़ा हुआ था। गुरुवार तडक़े साढ़े तीन बजे के करीब जब नजमा सो रही थी। तब वह बाहर से भारी भरकम पत्थर लेकर आया और सोती हुई नजमा के सीने पर जोरदार वार किया, जिसके चीखने की आवाज पर बच्चे जग गए।

इस घटना को अंजाम देने के बाद साबिर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि सीने पर पत्थर के वार से नजमा की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद साबिर ने खुद को गुरुवार अलसुबह ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महामंदिर पुलिस ने मृतका के भाई रूस्तम की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। अनुसंधान जारी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.