- SHARE
-
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
- आधी रात पिंजरे में आई , डॉ. अरविंद माथुर ने किया उपचार
जयपुर। झालाना रिजर्व की शोभा बढ़ाने वाली ‘लेपर्ड जूलियट’ के पांव की चोट की खबर से वन्य विभाग के कर्मचारियों की चिंता की लकीरें बढ़ गई। रेंजर जनेश्वर सिंह ने बताया कि फीमेल लेपर्ड के उपचार के लिए वन्य विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार देर रात पिंजरा लगाया। जूलियट आधी रात बाद पिंजरे में कैद हुई।
उन्होंने बताया कि लेपर्ड जूलियट पिछले पैर से काफी लंगड़ा के चल रही थी। इसके बाद जूलियट को बेहोश किया गया और डॉ. अरविंद माथुर ने उसका उपचार कर दवाइयां दी। डॉ. माथुर ने बताया कि करीब 12 घंटे बाद लेपर्ड की स्थिति देखी जाएगी। यदि हालत में सुधार होता है तो रिजर्व में छोड़ा जाएगा, नहीं तो आगे इलाज किया जाएगा।
जानकारी मिली है कि यह फीमेल लेपर्ड करीब तीन सप्ताह से नजर नहीं आ रही थी। झालाना रिजर्व में पर्यटकों को जूलियट ही सबसे ज्यादा नजर आती है। कुछ दिन पहले जब जूलियट पर्यटकों को नजर आई तो काफी लंगड़ा रही थी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चिंता सताने लगी और तुरंत प्रभाव से उपचार करने की ठानी।
ऐसे में देर रात इसका उपचार किया गया। झालाना वन विभाग के कर्मचारियों की टीम ने सारी रात घायल लेपर्ड की निगरानी की। एसस टीम में एसीएफ जगदीश गुप्ता, रेंजर जनेश्वर सिंह, वनपाल गौरव राठी, वनरक्षक किशन, राजकिशोर, रामकिशोर और उम्मेद सिंह समेत कई लोग थे।
राहुल गांधी ने दिया मोदी को लेकर ये बड़ा बयान, कहा जब लगा गले, तो नहीं लगा ऐसा...
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures