कार्तिक पूर्णिमा-गुरुनानक जयंती पर लालू की बधाई

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 12:51:24 PM
Lalu greetings on Kartik Purnima and the birth anniversary of Guru Nanak

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर देश एवं राज्य की जनता को बधाई दी। यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का बड़ा महत्व है और यह आस्था है की इस दिन गंगा में स्नान करने से बड़ा लाभ होता है ।

उन्होंने गुरुनानक देव को नमन करते हुए कहा की उनके द्वारा दी गयी शिक्षा इंसानियत ,भलाई, सर्वधर्म सद्भाव, लोगों के बीच प्रेम और भाईचारा का है। उन्होंने लोगों से उनकी शिक्षा को अपना कर समाज मे प्रेम, शान्ति और विश्वास का वातावरण बनाने की अपील की । 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी राज्य के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक देवजी महाराज के प्रकाश उत्सव की शुभ कामना दी है । उपमुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से मेल-जोल के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.