बक्सर में हत्या के मामले में आठ लोगों को उम्रकैद

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:32:36 PM
 life imprisonment to eight people for killing in buxar

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले की सत्र अदालत ने हत्या के मामलें में आज आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पंचम) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने यहां मामले में सुनवाई के बाद विमलेश सिंह की हत्या के आरोप में अम्बिका यादव, रवि सिंह, बुआ सिंह, विजय यादव, कवीन्द्र यादव, अश्विनी कुमार सिंह, बेनी यादव और सच्चिदानंद यादव को यह सजा सुनायी है। अदालत ने दोषियों पर दस-दस हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने शस्त्र अधिनियम में बेनी यादव को अतिरिक्त तीन साल की सजा सुनाई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोषियों ने भूमि विवाद को लेकर जिले के ब्रह्मपुर थाना के शिवपुर दियारा में 10 अप्रैल 2006 को पटवन कर रहे किसान राम निशान सिंह और उसके पुत्र विमलेश सिंह को गोली मार दी थी। इस घटना में विमलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि राम निशान सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये। 

इस सिलसिले में राम निशान सिंह के बयान पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.