टीकमगढ। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ 2 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि किशोरी कुछ लडक़ों की शिकायत करने पुलिस के पास जा रही थी। तभी आरोपियों ने रास्ते में उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
शाहरुख़ खान के लाडले बच्चे: देखिए आर्यन, सुहाना और अब्राहम की यूरोप में छुट्टियां बिताते हुए तस्वीरें
अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। खरगापुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि सतरई गांव निवासी इस किशोरी के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से मकान बनाने को लेकर झगड़ा चल रहा था। कल वह इसकी शिकायत कराने खरगापुर पुलिस थाने आ रही थी। तभी गांव के लडक़ों हरिराम और एक अन्य ने उसका बीच रास्ते से ही अपहरण किया और उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शर्त लगा लिजिए प्रिंयका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ से जुड़़ी ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी आपने! See Pics
किशोरी को पत्थरों से मारा गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी किशोरी को मरा समझकर वहां से भाग निकाले। गांव के लोगों की जब किशोरी पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को बुलवाया। पुलिस ने लडक़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
किशोरी के परिजन ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि परिजन की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी हरीराम की तलाश शुरु कर दी गई है। किशोरी की मां ने हरीराम और लखन कुशवाहा सहित दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिस वजह से वह किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दे पाई है।
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस अभिनेता की हुई एंट्री, पहली बार निभाने जा रहे है ऐसा किरदार