मोदी सरकार मनमानी पर उतारू : कांग्रेस

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 05:26:57 PM
Modi government resorted to arbitrary Congress

बस्ती। कांग्रेस ने आज केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों से जनता का ध्यान हटाने के लिये सरकार ने नोटबंदी का गलत फैसला किया जिसने पूरे देश को परेशान कर दिया है। 

जन आक्रोश रैली का नेतृत्व करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार जनहित की उपेक्षा कर मनमानी कर रही है। सरकार सभी मोर्चो पर पूरी तरह से विफल है। चुनाव के समय जनता से किए गए वादे को सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि विदेशों में काला धन वापस लाया जाएगा, गरीबों के खातों मे पैसा जमा किया जाएगा, भ्रष्टाचार और मंहगाई रोका जाएगा, बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जायेगा लेकिन सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने वादे को भूल गए है।

इससे पहले जन आक्रोश रैली गांधी कला भवन से कचहरी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर जनसभा में तब्दील हो गई । जनसभा के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से बैंको से किसानों को दो लाख 50 हजार रूपया, आम आदमी को 50 हजार रूपया निकालने तथा विकलांग, वृद्ध तथा महिलाओं के लिए विशेष काउन्टर खोले जाने के अलावा कृषि उपकरण, खाद, बीज की खरीद मे पुराने 500 और 1000 रूपए का नोट स्वीकार किए जाने की मांग की गई है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.