जयपुरः नाइजीरियन स्टूडेंट की संदिग्ध मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 12:03:27 PM
nigerian students suspicious death

जयपुर। जयपुर के जगतपुरा स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे नाइजीरियन स्टूडेंट की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक इमरान नसारू (22) नाइजीरिया का रहने वाला था। वह जगतपुरा स्थित एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में रहकर इंजीनियंरिग की पढ़ाई कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे इमरान की अचानक तबीयत खराब हो गई। साथियों की सूचन पर कॉलेज प्रशासन ने उसे तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। 

मेडिकल इत्तला पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.