कई स्थानों पर रहा घना कोहरा, हादसों में पांच मरे

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 07:27:12 PM
 observed many places five dead in fog accident

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई इलाके आज सुबह घनी धुंध की लपेट में रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कोहराजनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो गर्ई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर कोहरा रहा। इस दौरान कानपुर और इलाहाबाद मण्डलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि बरेली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।

राजधानी लखनउ और आसपास के जिलों में आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो अपने इलाकों को घने कोहरे की चादर में लिपटा पाया। राजधानी और नजदीकी जिलों में इस मौसम में पहली बार इतना घना कुहासा देखा गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान नजीबाबाद 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर कोहरा गिरने का अनुमान है। इस बीच, प्रदेश के बरेली और बाराबंकी जिलों में घने कोहरे के बीच हुए हादसों में दो छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।

बरेली से प्राप्त खबर के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कचनारी गांव निवासी ललित कुमार (35) सोमवार रात चार अन्य साथियों के साथ कार से बहेड़ी इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.