खनन माफियाओं के बीच फायरिंग से निम्बाहेड़ा में दहशत

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 03:23:41 PM
panic in the nimbahedha mining mafia firing 

चित्तौडगढ़। राजस्थान में चित्तौडगढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में गत रात दो जगहों पर फायरिंग की घटनाएं होने से लोगों में दहशत फैल गयी तथा रायल्टी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में लिप्त भारतीय जनता पार्टी का एक जनप्रतिनिधि फरार है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना सदर थाना क्षेत्र में ढोरिया स्थित खनिज विभाग के रायल्टी नाके पर बिना रायल्टी चुकाए जा रहे एक वाहन को नाके के कर्मिर्यों ने रोका तो उनमें विवाद हो गया और विवाद के दौरान पंचायत समिति सदस्य अरविद सिंह अपने वाहन से आया और उसके साथियों ने ठेकेदार के वाहन में तोड़फोड़ की तथा नाकाकर्मी सुखराम जाट पर पिस्टल से फायर किये। अरविन्द द्वारा चलाई गयी तीन गोलियां वाहन पर लगी एवं एक गोली नाकाकर्मी के हाथ पर लगी। 

इसी बीच फायरिंग के बाद पंचायत समिति सदस्य अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया एवं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाने पर अरविद भसह एवं अन्य के विरूद्ध जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो माह में यहां पर कई बार अवैध खनन माफिया एवं नाका कर्मिर्यों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गृह स्वामी जाहिद खान ने पुलिस को बताया कि उसके एक पारिवारिक विवाद के चलते कल ही उसके रिश्तेदारों ने उसे धमकी दी थी जिसकी शाम को ही रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी और रात को अज्ञात लोगों ने घर के दरवाजे पर गोलियां चलाई।
 
सूत्रों के अनुसार जाहिद ने तीन फायर होने को बात कही है लेकिन थानाधिकारी दर्शन भसह ने एक गोली देशी कट्टे से चलना बताया है और उसका खोल भी बरामद किया गया है। इस मामले में भी प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.