ब्यावर : बकरी का शिकार करने आया पैंथर स्वयं शिकार हो गया

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 09:55:55 PM
Panther dies after killed Goat

ब्यावर। समीपवर्ती सेन्दड़ा अरावली वन्य क्षेत्र के झाड़ली-मानपुरा के जंगल में एक बकरी का शिकार करने आया पैंथर स्वयं शिकार हो गया।

बुधवार सुबह एक पैंथर और बकरी को एक साथ मरा देख गांव में सनसनी फेल गई। पैंथर के शरीर पर चोट के निशान अवश्य है लेकिन अभी तक पता नही चल पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई है। इस संबध में वन्य अधिकारी इस बाबत जांच करने में जुट गए हैं।

सेन्दड़ा क्षेत्र के झाड़ली-मानपुरा गांव के पहाड़ी वन्य अभ्यारण्य में पैंथर बहुतायत में पाए जाते हैं। पहाड़ों में रहने वाले यह पैंथर कई बार शिकार की तलाश में गांवों में घुस आते हैं।

बुधवार सुबह गांव के बाहर कुछ लोग एक पैंथर और बकरी के शव देख चौंक उठे। थोड़ी देर में बडी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दोनों के शव पास पास पड़े थे। करीब 5 वर्षीय पैंथर के सिर और पीठ पर चोट के निशान लगे थे। चोट के निशान स्पष्ट है कि ये किसी धारदार हथियार के नही है। मरने से पूूर्व पैंथर ने बकरी को अवश्य मार दिया, लेकिन उसे खाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस संबध में सेन्दड़ा वन्य अधिकारियों ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पैंथर की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.