आजादी के बाद सबसे अधिक कालाधन कांग्रेस ने जमा किया: परनामी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 01:19:59 PM
pranami alleged most black money deposited by congress after independence

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने नोटबंदी पर कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा कि आजादी से लेकर अब तक सबसे अधिक कालाधन कांग्रेस ने ही जमा किया है। 

पार्टी के प्रदेश प्रभारी वी सतीश के साथ दौसा प्रवास पर आये परनामी ने आज दौसा मिडवे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि कांग्रेस के पेट में नोटबंदी को लेकर दर्द इसलिए है कि आजादी से लेकर अब तक सबसे अधिक कालाधन कांग्रेस ने ही जमा किया है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह आतंकवाद के खात्मे के लिये सर्जिकल स्ट्राइक की, ठीक इसी तरह कालेधन पर नोटबंदी कर हमला किया है। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री के फैसले पर जब जनता पूरा समर्थन कर रही है ऐसे मे कांग्रेस विरोध रैली कर जनता को क्या संदेश देना चाहती है।

वार्ता 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.