पंजाब, हरियाणा में ठंड का असर जारी

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 01:30:07 PM
Punjab Haryana on effect of cold

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को ठंड का असर जारी रहा और कोहरे की वजह से दोनों राज्यों में वायु, रेल और सडक़ यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला, करनाल और नारनौल का न्यूनतम तापमान क्रमश आठ, 4.8 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारी ने बताया कि पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और लुधियाना तथा पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश 7.6 और 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से प्रभावित होने वाले इलाकों में चंडीगढ़, हिसार, लुधियाना और अमृतसर सहित अन्य स्थान शामिल है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.