'राहुल गांधी' ने पंजाब कांग्रेस के महासचिव के तौर पर और तीन नाम मंजूर किए

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 12:40:15 AM
rahul gandhi approved 3 names as punjab congress general secretary 

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की पंजाब इकाई में महासचिव के तौर पर शामिल करने के लिए आज और तीन नामों को मंजूरी प्रदान की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि गुरचरण दास दिरबा, रमेश जोशी और सचिन शर्मा के नाम पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए मंजूर किए गए हैं।

पार्टी पहले ही इस राज्य में पदाधिकारियों की एक लंबी-चौड़ी सूची घोषित कर चुकी है। कांग्रेस सत्तारूढ़ अकाली-भाजपा गठबंधन से सत्ता वापस हासिल करने के लिए प्रयासरत है। 
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.