गुजरात में सडक़ हादसे में एक विदेशी की मौत, एक घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 09:09:18 AM
Road accident death of a foreigner in Gujarat, one injured

अहमदाबाद। गुजरात में वलसाड़ जिले के भीलाड़ क्षेत्र में एक माटरसाइकिल और टेम्पो की टक्कर में इजराइल निवासी एक पुरूष की मौत हो गयी तथा एक महिला घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूरत-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर करमवेला गांव के निकट कल रात इजराइल निवासी एक पुरुष योतम जाफरानी और एक महिला मयान मोटरसाइकिल पर वापी से मुंबई की ओर जा रहे थे। उसी दौरान वापी से भीलाड़ जा रहे एक टेम्पो को ओवरटेक कर रही मोटरसाइकिल और टेम्पो में टक्कर हो गयी।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान योतम जाफरानी (21) की मौत हो गयी। जबकि मयान अस्पताल में भर्ती है। दोनों घूमने भारत आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.