बलिया में सडक़ हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 08:54:13 AM
Road accident death of cyclist in Ballia

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना क्षेत्र मे हुई सडक़ दुर्घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार एकौनी गांव निवासी टुनटुन (40) साइकिल से अपने घर जा रहा था।

इस दौरान एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल टुनटुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.