सोनम गुप्ता बेवफा है...दूल्हे ने ऐन वक्त पर किया शादी से इंकार

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 10:53:08 AM
Sonam Gupta is Bewafa The groom had refuses this marriage

कौशांबी। सोनम गुप्ता बेवफा है के चर्चे इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। लेकिन, अब ये चर्चे सोनम गुप्ता नाम की लड़कियों के लिए गले की फांस बनते जा रहे है। सोनम नाम की लड़कियों को स्कूल में चिढाया जा रहा है। जिसके कारण कई लड़कियों ने तो स्कूल तक जाना छोड़ दिया। जनपद कौशांबी के मंझनपुर क्षेत्र के करारी में तो ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाओगे। एक मजाक के कारण लडक़ी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई और घर में सन्नाटा पसर गया।

करारी स्थित एक गांव की रहने वाली सोनम गुप्ता नाम की युवती की शादी फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र के किराना व्यापारी के बेटे से तय थी। 21 नवंबर को बारात आनी थी, इससे पहले 15 नवंबर को तिलकोत्सव था। दोनों पक्षों ने धूमधाम के साथ तिलक की रस्म हुई। सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों तरफ हंसी-खुशी के बीच शादी की तैयारियां चल रही थीं।

इसी बीच सोशल मीडिया में वायरल हुई एक नोट सारी खुशियां काफूर कर दीं। सोनम गुप्ता बेवफा है लिखी इस नोट को देखने के बाद लडक़े वाले भडक़ गए। उन लोगों ने बगैर किसी देरी के बारात से तीन दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया। लडक़े वालों का कहना है कि संभव है कि सोनम गुप्ता नाम की लडक़ी यही हो सकती है।

ऐन वक्त पर लडक़े वालों की तरफ से रिश्ता ठुकराए जाने की खबर सुनते ही कन्या पक्ष स्तब्ध रह गया। कन्या पक्ष के लोगों ने रिश्तेदारों की मदद से लडक़े वालों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लडक़े वाले नहीं माने। इस घटना के बाद कन्या पक्ष वाले काफी आहत है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.