जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 02:17:45 PM
The coldest Leh in Jammu and Kashmir

जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर घाटी के सभी इलाकों में बुधवार को रात का तापमान शून्य से कम रहा। शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ लेह शहर सबसे ठंडा रहा। स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ लेह शहर में बुधवार को सबसे ठंडी रात रही।

अधिकारी ने कहा, पूरी घाटी में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। राज्य में मौसम असामान्य रूप से शुष्क है क्योंकि दो महीनों से अधिक समय से बारिश नहीं हुई है।

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि कटरा के माता वैष्णो देवी बेस कैंप में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र में स्थित बतोते शहर में बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, बनिहाल में 0.8 डिग्री और भदेरवा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.