कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 02:21:52 PM
The fall in night temperatures in Kashmir

श्रीनगर। पूरे कश्मीर संभाग में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन ज्यादातर स्थानों पर तापमान जमाव बिन्दु से ऊपर है। साथ ही घाटी में घने कोहरे का असर जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल रात यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण में कोकरनाग शहर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कश्मीर घाटी के प्रवेशद्वार माने जाने वाले काजीगुंड का न्यूनतम तामपान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।नजदीकी करगिल शहर का तापमान का आंकड़ा नहीं मिल सका। अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.