फैजाबाद में कार का नम्बर नोट करने के विवाद में टोलकर्मी को मारी गोली

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 03:57:00 PM
toll plaza personnel shot in faizabad 

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के रौनाही क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा कर्मी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर बने तहसीनपुर टोल प्लाजा पर कल रात कार सवार चार लोगों ने नम्बर नोट करने के विवाद पर टोल कर्मी श्रवण कुमार को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कार हरियाणा की बतायी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.