ट्रैक्टर ने गार्ड को रौंदा, मौके पर मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 01:12:31 PM
Tractor guards thrashed to death on the spot

रोहतास। बिहार में रोहतास जिले के डालमिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर एक रात्रि प्रहरी की हुई मौत के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने सडक़ जाम कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मथुरापुर ग्रिड का रात्रि प्रहरी रामबली यादव (55) अपनी ड्यूटी समाप्त कर सुबह में घर लौट रहे थे तभी डेहरी-रोहतास मार्ग पर ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

दुर्घटना में यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इसबीच दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और मुआबजे की मांग को लेकर शव के साथ करीब तीन घंटे तक सडक़ को जाम कर दिया।

बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त करा दिया है  शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.