महिला का हाथ काटने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 11:32:04 PM
Two men arrested in connection with woman hand cutting

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक पारिवारिक विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला का कथित तौर पर एक हाथ काटने के आरोप में आज दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि राहुल शर्मा और दर्शन लाल कल शाम 55 वर्षीय परकाशो देवी के घर में घुसे और तेज धारदार हथियार से उस पर हमला किया।

ये दोनों आरोपी रियासी के रहने वाले हैं।उन्होंने कहा कि इन आरोपियों का पीडि़ता के साथ कुछ पारिवारिक विवाद था और जब यह महिला जिले के कांदा सेरी गांव में स्थित अपने घर में अकेली थी, तब इन दोनों ने उस पर हमला किया।

इन आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस निरीक्षक कुलदीप कृष्ण की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया और रणबीर दंड संहिता आरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.