बेगूसराय में ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत,एक व्यक्ति घायल

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 12:35:25 PM
Two women killed in Begusarai slip by train one person injured

बेगूसराय। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी-हाजीपुर रेल खंड पर सोमवार को ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के बाद कुछ लोग दरभंगा से पटना जाने वाली कमला इंटरसिटी ट्रेन से बरौनी फ्लैग स्टेशन उतरे और पटरी पार कर रहे थे तभी डाउन लाइन पर बरौनी से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आ गए।

इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही कटकर मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों और घायल व्यक्ति की उम्र 50 से 58 वर्ष के बीच है जिनकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गड़हरा के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.