आगामी 5 सालों में यूपी सरकार देगी 77 लाख युवाओं को रोजगार 

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 05:42:01 PM
UP government will provide 77 lakh youth in next 5 years

लखनऊ। यूपी सरकार ने राज्य विधानसभा में अवगत कराया कि कि वो आने वाले 5 वर्षों 77 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। गत मार्च में 34 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 2255 नौकरियों युवाओं को दी गई है। 

प्रश्नकाल के समय श्रम मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान में 15,921,163 युवाओं ने खुद को बेरोजगारों के रूप में पंजीकृत कराया है। पंजीकरण कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों को 5021 कंपनियों में नौकरियां प्रदान की जाएंगी।

साथ ही कहा कि शीघ्र ही सरकार द्वारा पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती करेगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी युवाओं को रोजगार के  अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे।

इसके अलावा उन्होंने दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सरकार आगामी 2 महिनों में विशेष अभियान शुरू करेंगी। अस्थाई अनुबंध के तहत 6 महीने के लिए दिए गए है। नई खनन नीति जल्द ही आएगी। राज्य में बालू और पत्थर की चिप्स की कमी ना हो। इसके प्रयास किए जाएंगे। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.