यूपी में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू, टूट जाएगा चीन का रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 12:53:30 PM
uttar pradesh will sets record for longest painting of world

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दुनिया की सबसे लंबी 1400 मीटर की पेंटिंग बननी शुरू हो गई है। 3500 प्रतिभागियों ने सोमवार सुबह 8 बजे से रिकॉर्ड बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस रिकॉर्ड के बनने के साथ ही चीन का रिकॉर्ड टूट जाएगा। आपको बता दें कि सबसे लंबी पेंटिंग बनाने का रिकार्ड इससे पहले चीन के नाम है। चीन ने 959.35 मीटर लंबी पेंटिंग बनाकर यह रिकार्ड बनाया था।

इस रिकार्ड को तोडऩे के लिए क्रांतिधरा मेरठ में 1400 मीटर लंबी पेंटिंग बनाई जा रही है। दावा है कि एक्वेरियम थीम पर बनने वाली यह पेंटिंग विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग होगी। पेटिंग को मेरा शहर मेरी पहल संस्था द्वारा बनवाया जा रहा है।

विश्व रिकार्ड के साक्षी बनने के लिए डीएम बी. चंद्रकला और कमिश्नर आलोक सिन्हा मौके पर मौजूद हैं। कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा, मेरठ के लोगों के लिए आज गौरव का दिन है। क्रांतिधरा के लोग एकजुट होकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। यह सभी लोगों के सहयोग से ही संभव हो सकेगा।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.