पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने की टोल फ्री हेल्पलाईन सेवा आरंभ 

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 06:33:46 PM
veterinary and animal sciences universitys toll free helpline service launched

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने आज बीकानेर के चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की टोल फ्री हेल्पलाईन सेवा का शुभारम्भ किया।

राज्यपाल ने इसे विद्यार्थियों, पशुपालकों व आमजन के लिये लाभकारी बताया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ए के गहलोत ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह को बताया कि इस टोल फ्री नम्बर पर कृषक, पशुपालक और विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों, शिक्षकों और अधिकारियों से वार्ता कर अपनी जिज्ञासा व शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा, प्रवेश या अन्य शैक्षणिक सूचनाओं की जानकारी भी इस हेल्पलाइन नम्बर 1800-180-6224 पर मिल सकेगी। टोल फ्री हेल्पलाइन पर की गई प्रत्येक काल का ब्यौरा एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबन्धन केन् पर दर्ज होगा। प्रत्युत्तर में विलम्ब की स्थिति में आपरेटर द्वारा पुन फोन करके संबंधित तक सूचना पहुंचाई जायेगी। 
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.