नौ माह के बच्चे को पीटने वाली महिला गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 03:35:51 PM
woman Arrested nine month old baby girl banging

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,जहां एक पालना घर की एक कर्मचारी को नौ माह के बच्चे को कई बार बुरी तरह पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि 30 वर्षीय अफसाना नजीर शेख ने बच्चे को चुप कराने के लिए उसे कई बार पीटा और यहां तक कि उसे जमीन पर भी पटका। 

यह घटना एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई और इस फुटेज के वायरल होने के बाद खारघर पुलिस ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून(पोक्सो), 2012 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्चे के माता-पिता मंगलवार को पहली बार उसे पूर्वा प्ले स्कूल में छोडक़र गए थे और जब वे उसे लेने आए तो उसकी चोटों को देखकर हैरान हो गए। इसके बाद वे बच्चे को चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां बच्चे को पीटने की बात सामने आई। बाद में दंपति ने आरोपी महिला और पालना घर की मालकिन प्रियंका निकम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने प्रियंका निकम को जमानत पर रिहा कर दिया जबकि पालना घर की सहायिका को हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.