मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के विछवां थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गयी है। पुलिस ने आज बताया कि लहरा गांव की रहने वाली मंजू पत्नी रामवतार कश्यप अपने बच्चों के साथ घर में लेटी थी। तभी उसे एक काले सर्प ने डस लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
महिला के आठ बच्चे हैं और उसका पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को काटने के बाद सांप काफी देर तक एक ही जगह वैठा रहा। एजेंसी