महिला वकील की धारदार हथियार से हत्या, अपार्टमेंट में मिली खून से सनी लाश

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:29:38 PM
woman lawyer murdered in udaipur

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में आज एक महिला वकील का लहुलुहान हालत में शव अपने घर के स्टोर रूम में पडा मिला।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के शोभागपुरा में ओरबिट अपार्टमेंट में रहने वाली रूचिता गुप्ता का शव उसके मकान के स्टोर में मिला। पुलिस के अनुसार महिला के पति डा. गुप्ता ने पुलिस को बताया कि रूचिता ने अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के बाद कोभचग पर चली गयी थी तथा वह स्वयं अपनी ड्यूटि पर चले गये थे। 

दोपहर को वह वापस घर पर आये तो दरवाजा खुला हुआ था तथा स्टोर में पत्नि रूचिता की खून से लथपथ लाश पडी हुई थी। यह देखकर उसे शोर मचाकर पडोसियों को बुलाया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार महिला की हत्या सिर में चोट की वजह से हुई है। घटनास्थल के दृश्य से अंदेशा लगाया जा सकता है कि मृतका की मृत्यु से पूर्व हत्यारे से संघर्ष किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.