नई दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक महिला की हत्या के आरोप में सोमवार को 40 वर्षीय एक चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोपी और उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्होंने महिला की कथित रूप से हत्या कर दी।
विनोद खन्ना के बेटे साक्षी को लॉन्च करने को अब भी उत्सुक हैं ये कास्टिंग डायरेक्टर
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुशील के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि पूछताछ में सुशील ने स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उन दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर आपत्ति जताई थी।
पुलिस ने कहा कि सह-आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है। 6 अक्टूबर को विवेक विहार इलाके में एक खाली घर के पास 42 वर्षीय महिला का शव मिला था और मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी के तौर पर हुई थी।
तनुश्री दत्ता यौन उत्पीड़न मामला: नाना पाटेकर ने ऐन वक्त पर कैंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
घर में उसका मालिक नहीं रहता है और वहां सिर्फ चौकीदार रखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि सुशील घर में अनैतिक गतिविधियों में शामिल है।
निर्देशक आनंद एल रॉय का बड़ा ऐलान बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ कमाएगी शाहरुख की फिल्म 'जीरो'
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को इस वजह से बेहद खास मानती है काजोल