योगीराज में लड़की ने दिखाए तेवर, पुलिस के डंडे से की मनचलों की धुनाई

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 10:59:00 AM
Yogiraj girl showed up Smashing of Police Sticks

उत्तर प्रदेश की नई सरकार ने बनते ही 100 दिन का एजेंडा तैयार कर उसमे एंटी रोमियो दल बनाने का फैसला किया है। इस फैसले को अभी जमीन पर उतरने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन यूपी लड़कियां अभी से इस पर कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

यूपी में युवतियां छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर डंडे बरसाने से नहीं चूक रही हैं। दरअसल  राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली एरिया में कुछ मनचले लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे।

पहले तो लड़कियों ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब पुलिस वालों ने देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं की तो एक लड़की ने पुलिस का डंडा छीना और बदमाशों को पीटना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को लड़की ने लाठी से जमकर पीटा। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। लड़की ने मनचलों की जमकर पिटाई। वहां मौजूद भीड़ लड़की का आक्रमक तेवर देख आवाक रह गई।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.