सोनभद्र में हुई सडक़ दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 08:57:40 AM
Young cyclists killed in road accident in Sonbhadra

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रार्बटसगंज क्षेत्र में कल शाम हुई सडक़ दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रो ने यहां बताया की मिर्जापुर के पिपरबा पोखर क्षेत्र में साइकिल पर फेरी का काम करने वाला अहरौरा निवासी अब्दूल वाहिद (26) हिन्दुवारी मोड़ के पास सडक़ पार कर रहा था।

इस बीच, तेज रफ्तार एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी मृत्यु हो गयी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.