दलित महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी 

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 03:43:45 PM
Dalit woman set fire to suicide

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में रहने वाली एक दलित महिला ने आज सुबह पारिवारिक विवाद के कारण खुद को आग लगा ली। इस घटना में उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इस मामले में पीडि़ता के परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है।

जेवर के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि कस्बा जेवर में रहने वाली रेनू ने आज सुबह अपने घर में खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सीओ ने बताया कि पीडि़ता का अपने पति प्रमोद के साथ विवाद चल रहा था। प्रमोद ने बीती रात जेवर में ही एक ट्रक वाले को पीट दिया था। वह पुलिस हिरासत में है। इसी बीच आज तडक़े उसकी पत्नी ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसका उत्पीडऩ करते थे जिसकी वजह से उसने आग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.