डीजे नहीं ले जाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन हुई परायी

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2017 05:13:13 PM
Do not take a DJ expensive

पटना।  शादी टूटने की कई वजह होती है लेकिन आज तक किसी की शादी डीजे नहीं बजने के कारण नहीं टूटी है। बिहार में एक शादी में दूल्हे की तरफ से डीजे नहीं बजने के कारण दुल्हन के परिवार वाले नाराज हो गए और दूल्हे बंधक बना कर किसी अन्य युवक के साथ दुल्हन की शादी कर दी। 

लेकिन ऐसा अजीब मामला बिहार के बेबूसराय जिले के मंसुरचक थाना क्षेत्र के साठा गांव का है। साठा चक्का गांव के रहने वाले महेश पासवान ने अपनी बेटी की शादी झमटिया गांव के रहने वाले हरिचरण पासवान के पुत्र बबलू पासवान के साथ तय की थी।

युगल भी अपने शादी के सपने देख रहे थे। तय समय पर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पर पहुंचा। बारात के साथ डीजे को नहीं पाकर दुल्हन के परिजन नाराज हो गये। 

फिर भी लडक़ी वालों ने उनका स्वागत किया। लेकिन मंडप में फिर से डीजे की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और बाद में विवाद काफी बढ़ गया। गुस्से में आकर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के साथ आए सभी लोगों को बंधक बना लिया। साथ ही लड़के के लिए अन्य दूल्हे की तलाश करने लगे। 

एक अजनबी लड़के के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गये। शादी के लिए तैयार होने के बाद उसी मंडप में दोनों की शादी करा दी गई। वही बंधक बना दूल्हा अपनी दुल्हन की शादी अजनबी के साथ होते चुपचाप देखता रहा।

झगडे की सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर दूल्हा और उसके परिवार वालों को लड़की वालों की कैद से आजाद कराया। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवा गया।

साथ ही दूल्ह शादी में दहेज के लिए दिऐ गय पैसे को दुल्हन वाले को लौटाने का फैसला सुनाया। मामला शांत होने के बाद बिन दुल्हन का दूल्हा अपने घर लौट गया।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.