मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक किसान की हत्या करने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। यहां शुक्रवार को दिन-दहाड़े चार लोगों ने एक किसान को घर में घुसकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला जिले के जॉनी थाना इलाके का बताया जा रहा है। उधर मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस भी जाब्ते के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल दिखाने गए युवक के साथ हुआ ऐसा, पढक़र आपके भी उड़ जाएंगे होश
उधर पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के जॉनी थाना इलाके के बाफर गांव में शुक्रवार को गांव के पूर्व प्रमुख और उसके तीन भाइयों ने एक किसान को उसके घर में घुसकर गोली मार दी।

आई थी एड फिल्म की शूटिंग करने लेकिन दो लोगों ने शूट की जगह मॉडल के साथ किया ये घिनौना काम
घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहंा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की ओर से चारों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि बाफर गांव निवासी 45 वर्षीय किसान जितेंद्र शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में गन्ना बांधकर घर लौटा था। वह अपने बरामदे में लेटा था, तभी चारों भाई वहां आए और जितेंद्र को गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

देवरिया में पुलिस को गोली मारकर फरार ईनामी बदमाश बनारस में गिरफ्तार
घायल जितेन्द्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मृतक पक्ष की ओर से कविंद्र, विकेंद्र, नरेंद्र और लोकेंद्र, पुत्रगण चंद्रवीर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। कविंद्र गांव का पूर्व प्रमुख है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।