‘ऐ दिल है मुश्किल :  टीजर में दिखे रणबीर - ऐश के इंटिमेट सीन 

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2016 12:59:02 PM
ae-dil-hai-mushkil-teaser-one-sided-love-deep-friendship-and-heartbreak

नई दिल्ली। निर्देशक करण जोहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। एक  मिनट 33 सेकेंड के इस टीजर में एक तरफा  प्यार, गहरी दोस्ती और टूटे दिल की कहानी की एक छोटी झलक दिखाई गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग है जिसे रनबीर कपूर गाते हैं और इसी में फिल्म का एक झलक दर्शकों को दिखाया गया है। 

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का पोस्टर रिलीज़

इस फिल्म में पहली बार ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर ने स्क्रीन शेयर की है।  टीजर में ऐश्वर्या राय और रनबीर कूपर के इंटिमेट सीन्स भी हैं।  ऐसी खबरें थीं कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या इन्हीं सीन्स की वजह से नाराज हो गए थे।  करण जौहर आज ट्विटर पर फिल्म का टीजर को रिलीज किया है। कल इस फिल्म को दो पोस्टर भी रिलीज किए जिसे काफी सरहना मिली है। फिल्म दीवाली के मौके पर 28 अक्टूबर  को रिलीज होगी। 

टीजर रिलीज होने के साथ ही इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलने लगी है।  ट्विटर पर ट्रेड कर रहा  है।  बॉलीवुड में भी खूब तारीफ  मिल रही है।  अक्षय कुमार ने लिखा है कि दिल की बातों को करण जौहर से बेहतर कोई भी नहीं दिखा सकता है। 

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.