बर्थडे स्पेशल चित्रांगदा सिंह : मॉडलिंग से आइटम गर्ल बनने तक का सफर 

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2016 01:06:19 PM
birthday special chitrangda singh

बॉलीवुड एक्ट्रेस  चित्रागंदा  सिंह आज अपना 40 वा जन्मदिन मना रही है।  चित्रागंदा का जन्म आज ही के दिन  28 मार्च 1976 को हुआ था। चित्रा ने दिल्ली में मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरूआत की। उस दौरान उन्हें विज्ञापन और म्यूजिक वीडियोज काम करने का मौका मिला।

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के एक वीडिया सॉन्ग से ही सुधीर मिश्रा ने पहली बार देखा। और उन्हें अपनी फिल्म हजारों ख्वाहिशे ऐसी से बी-टाऊन में डेब्यू करने का मौका दिया। बॉलीवुड जगत में चित्रागंदा को देखकर अक्सर उन्हें अपने जामने की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी कहा जाता है। 

चित्रागंदा सिंह एक बेहतरीन ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। चित्र ने बॉलीवुड की कई फिल्मो में आइटम नंबर किये है। चित्रागंदा ने अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक में आइटम सॉन्ग किया था।   वे फैम्स गोल्फ प्लेयर दिगवियज सिंह की बहन है। बॉलीवुड में चित्रागंदा सिंह स्टार्स की लिस्ट में अब शामिल हो चुकी है।चित्रागंदा का बॉलीवुड सफर इसलिए ही खास है की यहा उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम की। ग्लैमर की दुनिया में सावली सूरत की चित्रांगदा ने अपने डस्की ग्लैमर और डांस से सब को मोह लिया। 

इसके बाद उन्होंने अपने प्रोड्यूसर बनने का बॉलीवुड जगत में एलान किया था । चित्रागंदा ने भारतीय गोल्फ़ खिलाडी ज्योति रंधावा से 2001 में   शादी की थी जिनसे उनका एक बेटा भी है। लेकिन2014 में उनका तलाक हो चूका है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.