Birthday special : जानी मानी सिल्क स्मिता की मौत अनजानी पहेली बन गयी  

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 01:50:20 PM
Birthday special tollywood item girl silk smitha

टॉलीवुड की जानीमानी आइटम गर्ल जिसे पूरी इंडस्ट्री सिल्क स्मिता के नाम से जानती है। जिनकी बायोपिक पर बनी फिल्म द डर्टी पिक्चर' सुपरहिट साबित हुई। जिसमे विद्या बालन के अभिनय को खूब सराहना मिली। 

सिल्क स्मिता की तरह उनकी मौत भी एक पहेली बन गयी। सिल्क स्मिता का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को आंध्रप्रदेश में राजमुंदरी के एल्लुरू में हुआ था। उनका रियल नाम विजयलक्ष्मी था। सिल्क स्मिता ने चौथी क्लास में ही पढाई छोड दी। इसके बाद वो फिल्मों में मेकअप असिस्टेंट का काम करने लगीं।

Image result for silk smita

2017 में बॉलीवुड डेब्यू करने करेंगे ये स्टार्स किड्स, आते ही वसूल रहे मोटी फीस...जानिए !

फिल्मी चकाचौंध को देखकर ही उनकी आखों में भी हीरोइन बनने का सपना सजने लगा। स्मिता को 1978 में कन्नड फिल्म "बेदी" में पहली बार काम करने का मौका मिला। हालांकि, उन्हें बडा ब्रेक "वांडीचक्रम" (1979) से मिला। इस फिल्म की कामयाबी से उनका नया नाम सिल्क हो गया।
 फिल्मों में जिस तरह के किरदार उन्हें निभाने के लिए मिले उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए। कहने को तो बाद में उन्हें खूब ख्याति मिली लेकिन इस ख्याति के पीछे का सच काफी कड़वा था जिसने डर्टी सिनेमा की परतें लोगों के सामने खोलकर रख दीं।  

Image result for silk smita

जानिए ? किसकी पहल से फिर से सिनेमाघरों में सुनाई देगा राष्ट्रगान 

सिल्क का जादू इंडस्ट्री में चलने लगा था। उनके फैन्स इतने ज्यादा बढ चुके थे कि हर डायरेक्टर फिल्म में उनका एक गाना जरूर डालना चाहता था। ऎसे में सिल्क एक दिन में 3-3 शिफ्ट किया करती थी। वो एक गाने के लिए 50 हजार रूपए तक लेती थीं। लगातार फिल्मों के चलते उन्होंने 10 सालों में करीब 500 फिल्मों में काम कर लिया।

Image result for silk smita

ऎसे में उनके एक करीबी मित्र ने उन्हें प्रोड्यूसर बनकर और पैसे कमाने का लालच दिया, जिसके बाद उन्हें पहली दो फिल्मों में ही 2 करोड रूपए का घाटा हो गया। उन फिल्मों में हुए घाटे का असर उनके निजी जीवन पर भी हुआ और मानसिक तौर पर वो काफी कमजोर हो गईं। 

Image result for silk smita

23 सितंबर, 1996 को सिल्क स्मिता की लाश उनके ही घर में पंखे से झूलती पाई गई। उनकी मौत की खबर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। सांवली सूरत की हॉट एक्ट्रैस सिल्क ने सुसाइड कर इस इंडस्ट्री के अंदर की सच्चाई के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। आजतक कोई निश्चित तौर पर नहीं कह सकता कि सिल्क ने सुसाइड क्यों किया। सिल्क जाते-जाते अपने पीछे कई अनसुलझी पहेलियां छोड गई। 

Image result for silk smita


 

आ गईं सर्दिया, इस तरह रखें त्वचा और बालों का ख्याल

कहीं आपका प्यार लस्ट तो नहीं जानिए!

नोट बंद होने के बाद शगुन देने के ये हैं दिलचस्प तरीके



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.