आज का इतिहास

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2016 08:07:50 AM
India and the major events in world history are as of December 30

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 30 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-

1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

1706 - पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन।

1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन।

1922 - रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।

1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त ।

1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।

1971 - जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का तिरुवनंतपुरम में निधन हुआ।

1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 - पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

2006 - पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया।

2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.