आज का इतिहास

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 08:09:35 AM
India and world history 18 November major events are as follows

नई दिल्ली।  भारत एवं विश्व इतिहास में 18 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1727....महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।

1738....फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1772....पेशवा माधव राव प्रथम का निधन। छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।

1833....हॉलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर।

1909.....अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

1918....उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1948....बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर 'नारायणी' दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

1951....ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।

1956....मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

1972....बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।

2002....इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा।

2013 ....अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.