जानिए 24 सितम्बर के इतिहास के बारे में...

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2016 07:52:31 AM
Learn about the history of September 24

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1859 - सैन्य विद्रोह मे सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन।
1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म।
1932 - डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
1932 - बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
1950 - भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।
1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 - घाना ने संविधान अपनाया।
1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल भक्लटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप 515 से लोगों की मौत।
2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.