नई दिल्ली। अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया। आज ही के दिन यूरोपीय देश लिथुआनिया में नाजियों ने पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर....
1763- बंगाल के नवाब के रूप में मीर जाफर की दोबारा ताजपोशी हुई।
1799- महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1941- यूरोपीय देश लिथुआनिया में नाजियों ने पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।

बीमारियों से रहना है दूर तो भरपूर मात्रा में करें लीची का सेवन
1943- रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
1948- स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
1978- सोलोमन द्बीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1979- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1980- ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
1981- पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।
1999- फ्रांसिसी वैज्ञानिकों ने पेचिश के नए टीके की खोज की।
2003- नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।

2005- पांच इस्लामी चरमपंथियों ने लंदन में विभिन्न जगहों पर चार बम धमाके किए जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी।
2007- अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।
2008- अफगानिस्तान के काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।
2012- रूस में बाढ से 140 लोग मरे।
2013- विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।-एजेंसी
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका नया प्लॉट वास्तुदोष से मुक्त हो तो इन चीजों का रखें ध्यान
अगर चाहते हैं कि माता लक्ष्मी आप पर रहें मेहरबान तो इस तरह से अपनी झाडू का रखें ध्यान