ट्विटर पर अभिषेक के फॉलोअरों की संख्या हुई एक करोड़ बोले, फैन्स ने दिया बेटी का बर्थडे गिफ्ट  

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 02:09:41 PM
abhishek-bachchan-reaches-10-million-followers-on-twitter-on-daughter-aaradhya-birthday

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर जूनियर बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी अराध्या का पांचवा जन्मदिन मनाया है। ऐसे में उन्हें फैन्स से तोहफा भी मिला है। ट्विटर पर अभिषेक के फॉलोअरों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है।

अभिषेक इसे अपनी बेटी अराध्या के जन्मदिन का तोहफा मान रहे है। ये ख़ुशी अभिषेक ने फैन्स के साथ ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा, मेरी बेटी के जन्मदिन पर, फैंस ने मुझे गिफ्ट दिया, एक करोड़ (10 मिलियन) हमारी संख्या बढ रही है। आप सभी को खूब प्यार और सम्मान।।

इस बीच, आराध्या के दादा अमिताभ बच्चन ने पांच साल की हुईं आराध्या की तस्वीर अपने ब्लॉग पर पोस्ट की। अमिताभ ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘इस पीढ़ी के बच्चे असाधारण ढंग के होशियार और आत्मविश्वास से भरे हैं। वे सब जानते हैं, जो उनके आसपास क्या हो रहा है।’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.