भाजपा में शामिल हुए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 08:45:08 PM
Actress Himani Shivpuri joined BJP

प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भट्ट के भाजपा में आने से पार्टी को बढ़त की उम्मीद है। पार्टी नेताओं ने कहा कि हिमानी के आने से प्रदेश में भाजपा और सशक्त होगी। उधर, हिमानी ने कहा कि राजनीति के जरिए प्रदेश की सेवा करने के ज्यादा अवसर मिलते हैं। वह उत्तराखंड के सुदूर गांवों का विकास चाहती हैं। इसीलिए उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि उनके मन में हमेशा से उत्तराखंड के लिए कुछ करने की इच्छा रही है। कलाकार के माध्यम से वह अपनी इच्छा का पूरा नहीं कर पा रही थी। बालीबुड की नगरी मुंबई में रहने के बावजूद वे हमेशा उत्तराखंड से उनका संबंध हमेशा बना रहा। कला के जरिए वे उत्तराखंड में सक्रिय रही। उन्हें जब भी मौका मिलता, वह उत्तराखंड आकर यहां की सेवा करती। हिमानी ने कहा कि राज्य बने हुए 16 साल हो गए हैं। लेकिन अभी भी राज्य में कई ऐसे गांव हैं जो काफी पिछड़े हैं। इस राज्य का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हो सका।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर ही आज पूरे देश में लोग उनकी पार्टी की ओर आकृष्ट हो रहे हैं। हिमानी भट्ट का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा। जितनी सशक्त वे बालीवुड में रही, उससे ज्यादा सशक्त राजनीति में रहेंगी। हिमानी भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महामंत्री नरेश बंसल, मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दी गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमला रावत, महानगर उपाध्यक्ष सीमा डोरा, हरीश नारंग उषा खंडूड़ी, मूरत राम सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.