एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल का 14 किलो सोने से बना लहंगा कर रहा सोशल मीडिया में ट्रेंड 

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 12:06:19 PM
actress-pragya-first-look-with-14-kg-gold-lehenga-from-om-namo-venkatesaya

हैदराबाद। तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म 'ओम नमो वेंकेटेशाय' आजकल सोशल मीडिया में छा रही है। इसकी खास वजह है फिल्म में एक्ट्रेस की कॉस्ट्यूम। फिल्म में  एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने सोने से बना लहँगा पहना है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

निर्माता कंपनी साई कृपा एंटरटेन्मेंट ने हाल ही में फिल्म में फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है जिसमे प्रज्ञा जायसवाल उस गोल्डन ड्रेस में एक डांस मूव में नज़र आ रही है। मेकर्स ने यह दावा किया गया है कि इस फर्स्ट लुक में प्रज्ञा का फिल्म से जो सीन लिया गया है उसमें उन्होंने 14 किलोग्राम सोने का लहंगा पहन रखा है। 

शाहरुख खान का नाम सुनते ही रो पड़ी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मां

फिल्म का ये फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रज्ञा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ये है मेरा फर्स्ट लुक ओम नमो वेंकेटेशाय से। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने से खुश हूं। '

नोटबैन : नोटों की कमी के चलते अक्षय ने रेस्टोरेंट में बांटे हज़ारों के नए नोट

इस फिल्म में नागार्जुन , प्रज्ञा जायसवाल के साथ अनुष्का शेट्टी, सौरभ और विमला रामन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक के राघवेंद्र राव हैं। 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.