कहानी 2' की तैयारी के लिए अर्जुन ने दो बार देखी 'कहानी'

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 08:30:00 AM
Arjun rampaal for the preparation of the kahaani 2 watch two times kahaani movie

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि उन्होंने 'कहानी 2' में काम करने के लिये दो बार फिल्म 'कहानी' देखी है। अर्जुन ने विद्या बालन के साथ फिल्म 'कहानी 2' में काम किया है। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'कहानी' की सीक्वल है। अर्जुन ने विद्या की तारीफ करते हुये कहा कि वह सेट पर सबसे अधिक सवाल करती हैं। इसलिए नहीं कि उन्हें बेबुनियाद सवाल पूछने होते हैं।

Dear zindagi : अकेले में कुणाल कपूर के साथ ये करती थी आलिया भट्ट

अर्जुन विद्या के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उन्होंने विद्या के साथ 'कहानी 2' की तैयारी करने के लिए कहानी दो बार देखी। पहली बार फिल्म उन्होंने बतौर दर्शक देखी, लेकिन दूसरी बार विद्या के प्रदर्शन के लिए देखी।

विद्या को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शान बताते हुए अर्जुन ने कहा सेट पर वह सबसे अधिक सवाल करती हैं। इसलिए नहीं कि उन्हें बेबुनियाद सवाल पूछने होते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्हें अपना बेहतर देना होता है।

भोजपुरी-मराठी-पंजाबी फिल्मों के बाद हिंदी फिल्म भी बनाएंगी प्रियंका 

इसलिए वह अपने किरदार को लेकर आश्वस्त होना चाहती हैं और मुझे उनका यह अंदाज़  बेहद पसंद है। हम दोनों ने काफी मस्ती की है और मुझे उनके साथ सीखने का भी काफी मौक़ा मिला। 'कहानी 2' दो दिसंबर को रिलीज़  होगी।

 

एजेंसी

 

बाईं ओर करवट ले कर सोने के फायदे

सुंदर त्वचा पाने के लिए अपनाइए

चाय के कप को पकड़नें का सही तरीका क्या आप जानते है.....



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.