कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं अर्जुन रामपाल

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 08:29:31 AM
Arjun Rampal are trying to spread cancer awareness

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल कैंसर के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना चाहते हैं। अर्जुन रामपाल मुंबई के स्थानीय अस्पतालों के साथ मिलकर कैंसर के बचाव और इसके मरीजों को इलाज के प्रति जागरूकता $फैलाने का निर्णय लिया है।

नेकदिलीः अक्षय कुमार ने शहीद 'नरपत सिंह' के परिजनों को पहुंचाई 9 लाख की आर्थिक मदद

बताया जा रहा है की हाल ही में अर्जुन अपनी मां का अमेरिका इलाज करवा कर लौटे हैं। अर्जुन की मां को ब्रेस्ट कैंसर है, जिसे लेकर वह काफी परेशान रहे हैं। बताया जाता है कि कैंसर के इलाज में आने वाली परेशानी और खर्चे को देखकर अर्जुन को महसूस हुआ कि वे सक्षम थे इसलिए वे अपनी मां का इलाज करवा सके पर जिनके पास पैसे नहीं हैं उनकी मदद की जानी चाहिए।

शॉर्ट फिल्म 'नाज' अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामांकित

अर्जुन लोगों में कैंसर और उसके इलाज के प्रति जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है। अर्जुन ने इस सम्बन्ध में काम करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कैंसर के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रमोट करने के लिए अपना बचा हुआ समय देने का निर्णय लिया है।

अर्जुन एक भावुक इंसान हैं और जब से अमेरिका से अपनी मां का इलाज करवाकर लौटे हैं उन्हें कैंसर पीडि़त मरीजों से हमदर्दी हो गयी है।

 

 

एजेंसी 

 

आ गईं सर्दिया, इस तरह रखें त्वचा और बालों का ख्याल

कहीं आपका प्यार लस्ट तो नहीं जानिए!

कमजोर बालों को आंवला की मदद से मजबूत बनाने के आसान तरीके



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.