आशुतोष ने गहन शोध के बाद बनाई 'मोहनजोदड़ो' : ऋतिक रोशन

Samachar Jagat | Sunday, 24 Jul 2016 05:36:59 PM
ashutosh made mohanjodaro after hard reasearch hritik roshan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन का कहना है कि आशुतोष गोवारिकर ने गहन शोध के बाद फिल्म मोहनजोदड़ो बनाई है।ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में काम किया है। यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ऋतिक रोशन ने कहा मोहनजोदड़ो के बारे में कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है।

खुदाई में मिले पुरावशेषों से इस स्थान के बारे में लोगों को पता चल पाया है। खुदाई में अलग-अलग तरह की चीजें सामने आईं, जिसके आधार पर समाज में भिन्न-भिन्न धारणाएं बनीं।

उन्होंने कहा आशुतोष ने गहन शोध और पुरातत्वविदों की मदद से इनमें से एक धारणा को चुनकर उसके आधार पर फिल्म बनाई है। यदि फिल्म देखने के बाद कोई ये बोले कि मोहनजोदड़ो में तो यह सब नहीं था और जो दिखाया गया है वो गलत है तो गलत सिद्ध करने के लिए भी तो कोई प्रमाण नहीं है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.