मुम्बई। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने लगभग 25 वर्षो से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है। अक्षय कुमार (मूल नाम राजीव भाटिया) का जन्म नौ सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षय बैंकाक चले गए और वहां बावर्ची का काम करने लगे। इस दौरान वह वहां मार्शल आर्ट सीखा करते थे।
‘प्रिक’ के नाम से जाने जाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

बैंकाक से लौटने के बाद अक्षय कुमार मुम्बई आ गए और मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे। इसी दौरान अक्षय की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई और उनसे अपनी फिल्म दीदार में काम करने की पेशकश की। इससे पहले हालांकि उनकी फिल्म सौगंध प्रदर्शित हो गयी। इस बीच निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर अक्षय कुमार पर पड़ी। उन्होंने उनसे अपनी फिल्म खिलाड़ी 1992 में काम करने का प्रस्ताव किया। रहस्य और रोमांच से भरी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गए। फिल्म खिलाड़ी की सफलता के बाद अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।
BIRTHDAY SPECIAL: एस. मोहिन्दर ने ठुकरा दिया था मधुबाला का विवाह प्रस्ताव, जानें क्या थी वजह

खिलाड़ी के बाद अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हो गए। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्मों का निर्माण किया। इनमें मै खिलाड़ी तू अनाड़ी.सबसे बडा खिलाड़ी खिलाड़ियों का खिलाड़ी मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी इंटरनेशनल खिलाड़ी खिलाड़ी 420 आदि है।
वर्ष 1994 अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ये दिल्लगी मोहरा, सुहाग, एलान और मै खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। फिल्म ये दिल्लगी में उन्हें निर्माता निर्देशक यश चोपडा के साथ पहली बार काम करने का अवसर मिला।

इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित भी किये गए। वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म मोहरा सिने करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत तू चीज बडी है मस्त मस्त उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था।