एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से खबरों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो से साफ जाहिर है कि प्रियंका और निक जोनस एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। सिक्रेट डिनर डेट, प्रियंका और निक का भारत आकर छुट्टियां बिताना और ऩ्यूयॉर्क की सड़को पर साईकिलिंग करना ये सब दोनों के बीच बढ़ती नजदिकियों को दर्शाता हैं।

अपने से 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को डेट करने को लेकर प्रियंका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि प्रियंका ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी पहचानी जाने लगी हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई प्रियंका का नाम कई मर्दों के साथ जुड़ा। जी हां आपको बता दें कि प्रियंका के लव अफेयर के चर्चे भी कुछ कम नहीं थे। तो चलिए एक नजर डालते है उनकी इस लिस्ट पर।
असीम मर्चैंट

आपको बता दें कि असीम मर्चेंट को प्रियंका चोपड़ा का पहला ब्वॉयफ्रेंड बताया जाता हैं। जब वे अपने करियर के शुरुआती दौर म़ॉडलिंग करती थी। मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने असीम से दूरी बना ली।
अक्षय कुमार
असीम के बाद प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में एंट्री हुई अक्षय कुमार की। यह उस दौर की बात है जब प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखे थे और अक्षय के साथ दो फिल्मों के बाद से ही इनके बीच अफेयर की खबरें मीडिया में छाने लगी। प्रियंका ने अक्षय के साथ अंदाज, मुझसे शादी करोगी, एतराज, वक्त जैसी फिल्मों में काम किया हैं। प्रियंका और अक्षय के बीच की नजदिकियों को पत्नी ट्विंकल ने भाप लिया ओर अक्षय को प्रिंयका से दूरी बनाने की चेतावनी दे दी। इसके बाद से ही प्रियंका और अक्षय ने साथ में काम करना बंद कर दिया।
हरमन बावेजा

हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता करीब 5 साल तक चला। फिल्म इंडस्ट्री में हरमन बावेजा प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड के रुप में जाने जाते थे। फिल्म लवस्टोरी 2050 के फ्लॉप होने के बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई। कहा जाता है कि प्रियंका और हरमन के अलग होने की वजह शाहिद कपूर थे।
शाहरुख खान
ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख की पत्नी गौरी जो कि प्रियंका के करीबी थीं ने उन्हें पसंद करना छोड़ दिया था और इसकी वजह शाहरूख और प्रियंका के रिलेशन की खबरें थी।

शाहिद कपूर
फिल्म 'कमीने' के रिलीज होने के बाद अफवाहें आने लगी कि प्रियंका और शाहिद रिलेशनशिप में है। लेकिन उन्होंने कभी इसे स्वीकार नहीं किया, अब ये कोई जानता कि अफवाहें सच थी या झूठ।
'संजू' को मिली सफलता के बाद रणबीर कपूर की खुली किस्मत, हिरानी के साथ 5 फिल्मों में करेगें साथ काम!
ये बॉलीवुड एक्ट्रेस हो गई थी सलमान खान के प्यार में पागल, दूसरे नंबर की लव स्टोरी तो उड़ा देगी आपके होश
सोनाली बेंद्रे का नए लुक के साथ इमोशनल Video आया सामने, बुलंद हौसले से कर रही है कैसर से लड़ाई