BB10 : प्रियंका बानी की बनी जोड़ी , मोना के रास्ते में आयी दिवार, स्वामी करेंगे प्रायश्चित !

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 02:27:25 PM
bigg-boss-10-28th-november-written-update priynaka bani pair monalisa manu swami gilty

नई दिल्ली।  बिग बॉस 10' में पिछले दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है।  जैसे जैसे समय गुज़र रहा है ये शो और भी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है।  'बिग बॉस' के घर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले 4 सदस्यों में जेसन शाह, साहिल आनंद और एलेना कज़ान के अलावा घर की पुरानी सदस्य प्रियंका जग्गा भी हैं। इस बार प्रियंका जग्गा अलग तेवर में नज़र आ रही हैं। अब शो में और टर्न और ट्विस्ट आने वाले है। पिछले दिनों 'बिग बॉस' ने सभी घरवालों को डोम टास्क की चुनौती दी, जिसका रूल यह था कि जो भी सबसे पहले बाहर निकलेगा वह हार जाएगा। 

राधिका आप्टे की विडियो क्लिप लीक , इस फिल्म के लिए हुई बोल्ड 

दोपहर में टास्क शुरू हुआ। इसके टास्क में चैलेंजर के रूप में आए वाइल्ड कार्ड सदस्यों को पहले से नॉमिनेटेड पांच सदस्यों में से एक-एक को चुनना था जिनकी जगह वे घर में लेना चाहते हैं। जैसन ने गौरव को चुना और वजह बताई कि वह उनके जैसे शांत और रिलैक्स रहते हैं।  एलिना ने नितिभा को चुनते हुए वजह बताई कि वह उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं। 

फिर साहिल ने राहुल को चुनते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि घर में वह राहुल से ज्यादा विजिबल रह सकते हैं, आखिर में प्रियंका ने बानी को चुनते हुए कहा कि वह उनकी तरहा स्ट्रॉन्ग हैं।  इस सप्ताह मनवीर भी नॉमिनेटेड थे लेकिन उन्हें किसी ने नहीं चुना इसलिए वह सुरक्षित हो गए। 

बानी के साथ डोम में जाने के बाद प्रियंका ने कहा कि उन्हें उनके साथ ही मजा आता इसलिए उन्होंने नितिभा को नहीं चुना। डोम के अंदर दोनों के बीच मोनालिसा चर्चा का विष्य रहीं। वे मोनालिसा और मनु की बीच नजदीकियों पर कॉमेंट्स कर रही थीं। 

आमिर खान की पत्नी किरण राव के घर से लाखों के गहने गायब 
सबसे पहले राहुल देव डोम से बाहर आ गए। इस तरह साहिल आनंद सेफ हो गए। कुछ देर बाद एलिना डोम से बाहर आ गईं और नितिभा सेफ हो गईं।  इस बीच मनवीर ने मोना से कहा कि उन्हें पता है कि वह कहां तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाइल्ड कार्ड में उनके लिए सबसे ज्यादा इम्पॉर्टेंट प्रियंका है। 

उन्होंने कहा, 'साहिल के बस की कुछ नहीं है अगर कोई है तो वह अंग्रेज (जैसन) है, उसके साथ मजा आएगा। ' कुछ देर बाद जैसन डोम से बाहर आ गए, इस तरह गौरव सुरक्षित हो गए।  रात में सभी घर वालों के सोने के बाद तक बानी और प्रियंका डोम में रहे।  हालांकि देर रात आपसी सहमति से बानी डोम से बाहर आ गईं, उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि प्रियंका घर में बनी रहें। 

अगले एपिसोड में मनवीर और मनु पंजाबी स्वामी ओम पर घरवालों का सामान चुराने का आरोप लगाते दिखेंगे। प्रियंका और मोनालीसा के बीच जमकर बहस होगी। हो सकता है प्रियंका  मनु और मोना के बीच दिवार बन जाये !
 

 

ये है कुछ ऐसे चाय जिसे पीने के लिए आपकेा बेचना पड़ सकता है अपना घर

कुछ ऐसे बनाएं अपनी शादी को यादगार...

सर्दियों में निखारें अपने त्वचा की रंगत, अपनांए यह सबसे आसान व असरदार नुस्खें...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.